Godda News: नाली के अभाव में लैथा गांव की मुख्य सड़क पर जलजमाव, बरसात में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
गोड्डा, जुलाई 7 -- Godda News: बसंतराय। प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के बाघाकोल पंचायत अंतर्गत लैथा गांव की मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़क के दोनों किनारों पर नाली नहीं रहने के कारण वर्षा का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन काफी कठिन हो गया है। प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर, महिलाएं एवं बुजुर्ग ग्रामीण गुजरते हैं, लेकिन जलजमाव के कारण सभी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया की सड़क के दोनों ओर नाली नहीं होने के कारण बारिश का पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है। यह भी पढ़ें- Katihar News: सड़क पर जलजमाव से विद्यालय जाने में बच्चों को परेशानी नतीजतन पानी कई दिनों तक सड़क पर जमा रहता है और पूरी सड़क कीचड़युक्त हो जाती है। जलजमाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.