Godda News: नायनगर में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ
गोड्डा, नवम्बर 2 -- नयानगर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ Godda News: महागामा प्रखंड के नयानगर गांव में काली पूजा समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति देखते ही बना। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।कलश यात्रा नयानगर स्थित मां काली मंदिर से प्रारंभ हुई। इसके बाद श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रीमतपुर के शीतला स्थान पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ पवित्र जल भरकर यात्रा पुनः कथा स्थल मां काली मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में नयानगर, नारायणी, शीतल, श्रीमतपुर, जटामा, बेलटिकरी और असोता गांवों की 501 कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.