गोड्डा, जुलाई 8 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। प्रखंड की बाघमारा पंचायत अंतर्गत अंबाडीहा स्थित नागपहाड़ी में मंगलवार को 22 आषाढ़ के अवसर पर नाग देवता की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। सुबह से ही पहाड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी, जो दोपहर तक हजारों की संख्या में पहुंच गई। दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने डलिया चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि और नाग देवता के आशीर्वाद की कामना की पूजा के उपरांत पहाड़ी के नीचे लगे पारंपरिक नाग मेले में लोगों की भारी भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Godda News: नागनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने चढ़ाया डलिया, नीर किया ग्रहण नाग मेले का आयोजन मेले में श्रद्धालुओं ने खरीदारी की और बच्चों के साथ मेले का आनंद उठाया। पूरे क्षेत्र में दिनभर उत्सव और श्रद्धा का माहौल बना रहा...