गोड्डा, नवम्बर 13 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ आज नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगा। महापर्व को लेकर गोड्डा सहित पूरे इलाके में श्रद्धा और आस्था का माहौल है। घरों में छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। व्रतियों के साथ परिवार के सभी सदस्य पर्व की तैयारी में जुटे हुए हैं। छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले ठेकुआ, पूड़ी सहित अन्य प्रसाद बनाने के लिए गेहूं के आटे की विशेष आवश्यकता होती है। ऐसे में छठ के लिए गेहूं की साफ सफाई, धुलाई और सुखाने का काम शुरू हो गया है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले गेहूं को पारंपरिक तरीके से धोकर साफ किया जाता है और फिर धूप में सुखाया जाता है। इस दौरान घर की छठ व्रती, महिलाएं पारंपरिक छठ गीत गाते हुए गेहूं को धोकर सुखाती हैं। इसके बाद गेहूं को पीसने के लिए आटा चक्की ले जाया जात...