गोड्डा, सितम्बर 1 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा के नगर थाना क्षेत्र के कौड़ीबहियार गांव में नशे में धुत एक बेटे द्वारा अपने ही पिता के साथ मारपीट करने तथा बीच-बचाव करने पहुंची मां को भी डंडे से मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद किसी तरह घायल दंपति इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला विंदेश्वरी देवी ने बताया कि उनका बेटा सुशील दास शराब का आदी है और नशे की हालत में अक्सर घर में विवाद एवं मारपीट करता है। उन्होंने बताया कि घटना के समय सुशील दास नशे में धुत होकर अपने पिता सुरेश दास के साथ मारपीट कर रहा था। जब वह अपने पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं तो बेटे...