गोड्डा, अक्टूबर 16 -- नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। स्थानीय एसआरटी कॉलेज धमड़ी में गुरुवार को विकसित भारत के लिए नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शंभू कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक रूबी मिंज एवं विशिष्ट अतिथि निरंजन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सिंह ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।अपने संबोधन में एसडीपीओ वरुण रजक ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है, जो युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। नशा के शिकार लोगों से नफरत की बजाय उनकी काउंसलिंग की आवश्यकता है, ताकि वे समा...