गोड्डा, अगस्त 18 -- Godda News: गोड्डा, प्रतिनिधि। पोड़ैयाहाट प्रखंड के तेलझारी ग्राम स्थित जामा मस्जिद में आज आसपास के गांवों के ग्रामीणों, बुद्धिजीवियों, इमामों, मौलानाओं एवं जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ रही शराबखोरी, नशाखोरी, डीजे जैसी अश्लील हरकतों और अन्य सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाना था। यह भी पढ़ें- Saharsa News: नशे के खिलाफ एकजुट हुआ समाजबैठक का निर्णय विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो भी व्यक्ति शराब, नशा और डीजे जैसे गलत कार्यों में लिप्त पाया जाएगा, उसका सामाजिक बायकॉट किया जाएगा। समाज को स्वस्थ, नशा मुक्त और संस्कारित बनाने के लिए सभी गांव टोला के लोगों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।अतिथि का संबोधन बैठक को संबोधित करते हुए बतौर अतिथि हाजी इकरार...