गोड्डा, सितम्बर 7 -- Godda News: गोड्डा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर स्थानीय गुरुकुल डांस एकेडमी द्वारा एकेडमी के गांधीनगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में छोटे बच्चों के लिए दो दिवसीय विविध मनोरंजक प्रतियोगी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम आयोजित राधा - कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा बनी नव्या जहां विजेता बनी वहीं कृष्णा बने नियामा सिंह एवं राधा बनी पल्लवी राज संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर जबकि राधा बनी मिष्टी एवं वृद्धि श्री संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर के जूनियर ब्वायज इवेंट का विजेता नियामा रहे जबकि स्पून एंड टॉफी में श्रेयांशी ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग की विजेता दिव्या रही। सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि जिला कला - संस्कृति संयोजक सुरजीत झा एवं ...