Godda News: नवरात्र के पांचवें दिन सिंह वाहिनी पद्मासना मां स्कंदमाता की हुई पूजा
गोड्डा, अक्टूबर 16 -- मेहरमा में माँ स्कंदमाता की पूजा-अर्चना Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में देवी दुर्गा के पंचम स्वरूप माँ स्कंदमाता की पूजा-अर्चना पूरे श्रद्धा भाव से की गई।बलबड्डा, पत्तीचक, पिरोजपुर, सिंघाड़ी,भगैया, दिग्घी सहित सभी पूजा पंडालों में सुबह से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंदिरों में मंत्रोच्चार, दुर्गा सप्तशती पाठ एवं भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जहां बलबड्डा में समिति अध्यक्ष अरुण कुमार राम एवं उनकी धर्मपत्नी जिला परिषद सदस्य कदमी देवी ने मैया का आह्वान किया, वहीं पत्तीचक में समिति अध्यक्ष विजय कुमार चौबे एवं उनकी धर्मपत्नी सुनीता चौबे ने पूरे श्रद्धा भाव से मां की पूजा अर्चना की। पंडित सुधीर कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.