Godda News: नरैनी मोड़ चौक की सड़क पर गड्ढे और कीचड़, राहगीर परेशान
गोड्डा, सितम्बर 7 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड के नयानगर पंचायत स्थित नरैनी मोड़ चौक के पास मुख्य सड़क की स्थिति इन दिनों काफी खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा हो गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
सड़क की स्थिति नरैनी मोड़ चौक का यह मार्ग दिघी बॉर्डर होते हुए बिहार तथा हनवारा के रास्ते बिहार आने-जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। सड़क पर कीचड़ और पानी जमा रहने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कई जगह सड़क की स्थिति ऐसी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय ग्रामीणों की समस्या स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है। बारिश होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.