Godda News: नयानगर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सुनाई गई गौकरण और धुंधकारी की कथा
गोड्डा, नवम्बर 4 -- Godda News: महागामा प्रखंड के नयानगर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। इस दौरान श्रीधाम वृंदावन से पधारीं पूज्य प्रीति किशोरी जी ने अपने श्रीमुख से गौकरण और धुंधकारी की प्रेरणादायक कथा सुनाई। कथा के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। प्रीति किशोरी जी ने कथा प्रसंग के माध्यम से बताया कि जब व्यक्ति अपने जीवन में धर्म के मार्ग से भटक जाता है और सांसारिक मोह-माया में उलझ जाता है, तब उसके मन में अहंकार, अभिमान और अनेक प्रकार की बुराइयां जन्म लेने लगती हैं। मनुष्य संसार की चमक-दमक को ही सब कुछ समझने लगता है। लेकिन जब उसे जीवन की वास्तविकता का बोध होता है, तब वह धर्म और भक्ति की ओर अग्रसर होता है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.