Godda News: नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई
गोड्डा, अक्टूबर 24 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट मुख्य बाजार के बंगाली टोला, बांझी रोड और पुराना बाजार की मां दुर्गा की प्रतिमाओं का शुक्रवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान सरकारी तालाब में विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मां दुर्गा की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं के चेहरे पर जहां एक ओर उदासी थी, वहीं अगले साल मां के फिर आगमन की उम्मीद भी दिखी। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को नाचते-गाते हुए बाजार के विभिन्न मार्गों से घुमाया। इस दौरान महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरा बाजार मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई, अगले बरस फिर आने की लगाई गुहार श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.