गोड्डा, अक्टूबर 24 -- Godda News: बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के समापन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान माहौल भावुक हो गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। इस दौरान मां के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने मां दुर्गा से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करते हुए क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की। नवरात्र के दौरान बसंतराय दुर्गा मंदिर में पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने मां के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, नवरात्र के समापन पर मां की विदाई की घड़ी आई तो श्रद्धालु भावुक हो उठे। मां दुर्गा के प्रति अपन...