Godda News: नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, ढोल-नगाड़ों के साथ सुंदर नदी में हुआ प्रतिमा विसर्जन
गोड्डा, अक्टूबर 23 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र के संग्रामपुर में दुर्गा पूजा के समापन के बाद श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। मां की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। माहौल में एक ओर मां से बिछड़ने का गम था, तो दूसरी ओर अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की उम्मीद और उत्साह भी देखने को मिला। प्रतिमा विसर्जन के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु नाचते-गाते और मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए विसर्जन जुलूस में शामिल हुए। गांव की गलियों से गुजरता हुआ जुलूस सुंदर नदी पहुंचा, जहां विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: शंभूगंज के वैष्णवी दुर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.