Godda News: नगर परिषद 116 सफाई मित्रों ने उठाया स्वास्थ्य जांच का लाभ
गोड्डा, नवम्बर 26 -- Godda News: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन गोड्डा की ओर नगर परिषद कार्यालय परिसर में विशेष आउटरीच हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी, सुपरवाइजर, स्ट्रीट वेंडर, रिक्शा चालक और मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई। इसमें कुल 116 सफाई मित्रों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। इस अवसर पर डॉ. शक्ति नाथ सिंह ने कहा कि सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका होती है। सफाई कर्मी प्रतिदिन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की देखभाल भी बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जुगसलाई में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.