Godda News: नगर परिषद की बोर्ड बैठक में शहर के विकास और सावन व्यवस्था पर मंथन
गोड्डा, अगस्त 1 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। नगर परिषद गोड्डा की बोर्ड बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष सुशील रमानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने, मानसून के दौरान उत्पन्न समस्याओं के समाधान तथा सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों से जुड़े जनहित के मुद्दों पर वार्ड पार्षदों ने अपनी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। बैठक में शहर के प्रमुख नालों की नियमित सफाई, जलजमाव वाले क्षेत्रों में त्वरित जल निकासी की व्यवस्था, टूटी एवं जर्जर सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों की खराब स्थिति, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई तथा कचरा उठाव व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.