गोड्डा, सितम्बर 8 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के दिवंगत नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह भी पढ़ें- विधायक आवास में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को किया नमनश्रद्धांजलि कार्यक्रम इस अवसर पर नगर परिषद परिवार की ओर से उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके कार्यों और योगदान को याद किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर परिषद कर्मियों ने दिवंगत मंत्री के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर सभी ने उनके असामयिक निधन को राज्य और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुशील रामानी, उपाध्यक्ष पूजा तिवारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद अग्रवाल उप...