Godda News: नएच-133 पर स्कॉर्पियो पलटी, एक की मौत, पांच गंभीर
गोड्डा, सितम्बर 9 -- Godda News: हंसडीहा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग स्थित कारुडीह के समीप मंगलवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया और उसके परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में गायछान गांव निवासी करीब 32 वर्षीय दीपक कुमार मंडल की मौत हो गई। जो वर्तमान में गोड्डा न चौक स्थित आवास बनाकर रह रहे थे। वहीं, कांग्रेस नेता विकास सिंह समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो पर सवार सभी छह लोग तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। कारुडीह के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते कई बार पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.