Godda News: धूमधाम से स्थापित की गई बजरंगबली की प्रतिमा
गोड्डा, नवम्बर 7 -- Godda News: मेहरमा,एक संवाददाता।प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नवनिर्मित मंदिर में शुक्रवार को पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आचार्य शिवम गोस्वामी एवं उनकी टीम द्वारा भगवान बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसके साथ ही मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना का मार्ग प्रशस्त हो गया। इस अवसर पर कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।24 घंटे तक चले अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन भी हवन-यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में बीपीओ अजीत कुमार सिंह-अपनी धर्मपत्नी ऋचा कुमारी के साथ शामिल हुए। नवनिर्मित मंदिर में भगवान बजरंगबली की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.