गोड्डा, नवम्बर 7 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को शहर के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। बाजार में भीड़भाड़ के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गोड्डा एसडीपीओ आकाश भारद्वाज लगातार निगरानी करते नजर आए। एसडीपीओ ने बाजार के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, यातायात को व्यवस्थित रखने और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखने को कहा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: धनतेरस पर ज्वेलरी शॉप व मुख्य बाजार में पुलिस रही मुश्तैद धनतेरस को लेकर सुबह...