Godda News: द्वारिकाकित्ता में बांस के खंभे के सहारे हैं बिजली के तार
गोड्डा, जुलाई 31 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत द्वारिकाकित्ता गांव में पोल के अभाव में बांस के खंभे से होकर बिजली के तार लोगों के घरों तक पहुंचे हैं। जिससे हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण शंकर दास, रघु उरांव, विकास कुजुर, शंकर उरांव ने बताया कि गांव में आंशिक रूप से विद्युतीकरण का कार्य किया गया है, सभी जगह बिजली के खंभे नहीं गाड़े गए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बांस के सहारे ही तार ले जाकर बिजली जलाई जा रही है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ज्ञात हो कि सरकार द्वारा प्रत्येक गांव में विद्युतीकरण का कार्य कराया गया है। परंतु इस कार्य में लगे ठेकेदारों द्वारा मनमानी करते हुए कुछ जगहों को छोड़ दिया गया है। जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। विभाग को इसका संज्ञान लेते हुए इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.