गोड्डा, अक्टूबर 30 -- नयानगर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ Godda News: महागामा, प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड अंतर्गत नयानगर गांव में काली पूजा समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से आगामी 2 नवंबर से 11 नवंबर तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को वृंदावन की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी खुशी किशोरी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करने का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतिदिन संध्या 6 बजे से कथा का वाचन किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा।कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 2 नवंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा सु...