Godda News: दो माह से अंधेरे में 10 घर, भरथा चक से तार हटने के बाद बढ़ी परेशानी
गोड्डा, सितम्बर 3 -- Godda News: महागामा प्रखंड के हसन करहरिया पंचायत अंतर्गत भरथा चक गांव के समीप करीब 10 घरों में रहने वाले अंजना गांव के परिवार पिछले दो माह से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। कुछ समय तक भरथा चक गांव से तार के माध्यम से इन घरों में बिजली पहुंच रही थी, लेकिन अब तार हटा दिए जाने के बाद इन परिवारों के घरों में फिर से अंधेरा छा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो माह पहले भरथा चक गांव से तार जोड़कर उनके घरों तक बिजली पहुंचाई गई थी। इसी के सहारे घरों में रोशनी के साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी काम चल रहे थे। अब भरथा चक के ग्रामीणों द्वारा अपना तार हटाने की बात कहते हुए बिजली का तार उतार दिया गया। इसके बाद करीब 10 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है。
बिजली कटने से परेशानी बिजली कटने से प्रभावित परिवारों की परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.