Godda News: दो दिन से बिजली गुल, पोड़ैयाहाट में मचा हाहाकार
गोड्डा, सितम्बर 19 -- Godda News: पोड़ैयाहाट में शुक्रवार से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को दिनभर बिजली गुल रहने से मुख्य बाजार के दुकानदारों के साथ गांव-देहात के उपभोक्ताओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली आधारित कारोबार प्रभावित होने से दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा, वहीं घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहे। लगातार बिजली नहीं रहने से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। बताया जाता है कि पोड़ैयाहाट बिजली स्टेशन से डांडै, सलैया, पिडारी और पोड़ैयाहाट समेत चार फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके बावजूद लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। लोगों ने विभाग से बिजली व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द नियमित आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.