Godda News: देवर-भाभी ने एक-दूसरे का सिर फोड़ा
गोड्डा, जुलाई 10 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा में कूड़ा हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान भाभी और देवर के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट से हमला कर दिया। घटना में दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, पथरगामा निवासी निरंजन साह (38 वर्ष), पिता स्वर्गीय बिन्देश्वरी साह तथा उनकी भाभी रंजू देवी, पति मनोज साह के बीच घर के पास कूड़ा हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट से प्रहार कर दिया। इस घटना में निरंजन साह और रंजू देवी दोनों का सिर फट गया। घटना के बाद दोनों पक्ष पथरगामा थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों की शिकायत लेकर मामले की जांच शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.