Godda News: दुर्गा पूजा से पहले शॉर्ट सर्किट से उजड़ा गरीब परिवार का आशियाना, सात लाख से अधिक का नुकसान
गोड्डा, अक्टूबर 19 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। एक संवाददाता। दुर्गा पूजा की खुशियों के बीच पोड़ैयाहाट प्रखंड के पिंडराहट गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आग की चपेट में आने से कार्तिक साह का घर और उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में पूजा के दौरान बिक्री के लिए रखे करीब चार लाख रुपये के नए कपड़े, अपाचे बाइक, इनवर्टर, पंपिंग सेट, चौकी, पलंग और घर के दरवाजे समेत अन्य सामान नष्ट हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना में सात लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी और रहने का संकट खड़ा हो गया है। पूजा में बिक्री के लिए खरीदे थे नए कपड़े यह भी पढ़ें- Hamirpur News: टेरीकाट के पंडाल, सिल्क से सजावट, तंग रास्ते से आवाजाहीशॉर्ट सर्किट से लगी आग जानकारी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.