गोड्डा, अक्टूबर 15 -- हनवारा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन Godda News: महागामा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के अवसर पर हनवारा में खेलकूद और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हनवारा थाना के एसआई रामप्रवेश यादव एवं मास्टर सिराजुद्दीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता शुरू होते ही खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य आलमगीर आलम, वसीम अकरम, राका उर्फ राकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति के सदस्य आलोक कुमार, गौरव कुमार और सुमित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में दो हजार रुपये दिए जाएंग...