Godda News: दुर्गा पूजा को लेकर महागामा में फ्लैग मार्च, सुरक्षा का भरोसा
गोड्डा, अक्टूबर 19 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता, दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर महागामा पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। एसडीओ आलोक वरण केसरी और एसडीपीओ वरुण रजक के निर्देश पर पुलिस ने थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च मोहनपुर चौक, केचवा चौक, प्राचीन दुर्गा मंदिर और ऊर्जानगर क्षेत्र से होकर गुजरा।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Pakur News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.