गोड्डा, अक्टूबर 17 -- Godda News: शारदीय दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मंदिर परिसर की व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में शनिवार को गोड्डा के उपायुक्त लोकेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने पथरगामा प्रखंड क्षेत्र स्थित रजौन दुर्गा मंदिर तथा प्राचीन बारकोप दुर्गा मंदिर का निरीक्षण किया। दोनों वरीय पदाधिकारियों ने मंदिरपरिसर का जायजा लेते हुए पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से स्थिति का अवलोकन किया। दुर्गा पूजा के द...