गोड्डा, अक्टूबर 7 -- Godda News: जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों की समीक्षा बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी को शांति समिति की बैठक आयोजित करने हेतु समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था, आपातकालीन मार्ग तथा आवश्यक सुरक्षा ...