गोड्डा, अक्टूबर 16 -- गोड्डा में दुर्गापूजा को लेकर पुलिस सतर्क Godda News: गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गोड्डा मुफस्सिल थाना पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। इसी क्रम में बुधवार को मुफस्सिल थाना पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित पूजा पंडालों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न पूजा स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पूजा समितियों के सदस्यों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने जमनी पहाड़पुर, घाट बांका, सरौनी, गायच्छंद, चीना दाब एवं परस्पनी सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान पूजा पंडालों के आसपास की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा भीड़ को ले...