Godda News: दुकान में खरीदारी कर रहे थे ग्राहक, तभी गोलियों की गूंज से मच गई भगदड़
गोड्डा, जुलाई 10 -- Godda News: गोड्डा। गोड्डा शहर का सबसे व्यस्त कारोबारी इलाका कारगिल चौक बुधवार की शाम अचानक गोलियों की आवाज से दहल उठा। रोज की तरह बाजार में खरीदारी चल रही थी, दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ थी और किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पलों में पूरा इलाका दहशत के साए में आ जाएगा। एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी सीधे बंगाल ज्वेलर्स पहुंचे। दुकान में घुसते ही उन्होंने हथियार लहराते हुए करीब पांच राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज से बाजार में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर अपराधी करीब 25 से 30 लाख रूपए मूल्य के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे शहर के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। गुरुवार को विरोध स्वरूप कारगिल चौक सहित शहर के कई हिस्सों में दुकानों और प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.