Godda News: दीपावली, काली मेला और छठ को लेकर पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र पासवान ने की समीक्षा बैठक
गोड्डा, नवम्बर 4 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। आगामी दीपावली, काली मेला एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पथरगामा थाना प्रभारी कृष्णा कुमार साहा, बसंतराय थाना प्रभारी सत्यदीप कुमार एवं राजाभिट्ठा थाना प्रभारी रामदेव वर्मा उपस्थित रहे।बैठक में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित कांडों के निष्पादन तथा त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस निरीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए और शांति व्यवस्था ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.