गोड्डा, जुलाई 8 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। महागामा थाना क्षेत्र के महागामा गोड्डा मुख्यमार्ग स्थित श्याम सेवा ट्रस्ट के समीप मंगलवार को दिनदहाड़े चेन छिनतई की घटना से लोगों में दहशत फैल गई।जानकारी के अनुसार, पीड़िता दुलारी झा अपने काम से जा रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन एवं कान की बाली उतरवाकर कुछ ही पल में फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक अपराधी आंखों से ओझल हो चुके थे।

पुलिस जांच घटना की सूचना मिलते ही महागामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही अपराधियों के संभावित भागने के रास्तों की भी जांच की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय...