गोड्डा, सितम्बर 4 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां बिसहरी पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। पूजा को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां बिसहरी के प्रांगण में पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।

पूजा का आयोजन पूजा के दौरान मां बिसहरी के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही पूजा स्थल पर भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया था। ग्रामीणों के सहयोग से पूजा की सभी तैयारियां पूरी की गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के समक्ष श्रद्धापूर्वक माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्य पुजारी का महत्व पूजा में मुख्य पुजारी के रूप में नंदलाल भक्त अपनी...