Godda News: दाढ़ी घाट के समीप हाईवा और टोटो में जोरदार टक्कर, चालक गंभीर
गोड्डा, नवम्बर 4 -- Godda News: पथरगामा थाना क्षेत्र के दाढ़ी घाट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 133 पर देर संध्या हाईवा और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टोटो चालक मोहम्मद मोसिम, निवासी महगामा मोहनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल टोटो चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पथरगामा पहुंचाया। वहां उपस्थित चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। टोटो चालक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर कर दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पथरगामा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। हादसा किन परिस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.