Godda News: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया बैल, ग्रामीणों ने दो घंटे जाम की सड़क
गोड्डा, सितम्बर 29 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। गोड्डा-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर परसोती गांव के समीप सोमवार को अज्ञात एंबुलेंस वाहन की चपेट में आने से एक बैल घायल हो गया। हादसे में गांव निवासी जियालाल सोरेन के बैल का एक पैर टूट गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आवागमन रोककर करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। जाम की सूचना पर थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल बैल का उपचार किया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा दिया।ग्रामीणों का कहना था कि मार्ग पर वाहनों की रफ्तार काफी अधिक रहती है। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से पहले भी बकरी समेत अन्य मवेशियों के घायल होने या मौत की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.