Godda News: तुलसीकित्ता लंका पट्टी में नाली का प्लेट टूटा, हादसों को आमंत्रण
गोड्डा, अक्टूबर 25 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। पथरगामा प्रखंड अंतर्गत तुलसीकित्ता की लंका पट्टी में नाली का प्लेट सालो से टुटा हुआ है जिससे आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टूटे हुए प्लेट के कारण सड़क से गुजरने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। खासकर रात के अंधेरे में यह समस्या और गंभीर हो जाती है।ग्रामीणों के अनुसार, नाली का प्लेट टूटने के कारण रात के समय कई राहगीर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से प्रतिदिन कई ग्रामीणों का आना-जाना होता है, ऐसे में टूटे हुए प्लेट के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।ग्रामीणों ने संबंधित प्रशासन से नाली के टूटे हुए प्लेट की अविलंब मरम्मत करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.