Godda News: तीन मासूमों को सुनसान रास्ते पर छोड़ने के मामले में जांच शुरू
गोड्डा, जुलाई 25 -- Godda News: महागामा प्रखंड के अशोता गांव में तीन मासूम बच्चों को मोहनी और जटामा के बीच सुनसान रास्ते पर छोड़ देने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। खबर सामने आने के बाद शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोनाराम हांसदा, उप प्रमुख निशा खातून मुकेश सिंह तथा बाल विकास संरक्षण इकाई की टीम अशोता गांव पहुंची और पूरे मामले की जांच की।
जांच का विवरण जांच टीम ने बच्चों के परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। बाल विकास संरक्षण इकाई की अंजली ने कहा कि किसी भी बच्चे को इस तरह असुरक्षित स्थिति में छोड़ना गंभीर मामला है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें सरकार के प्रावधानों के तहत हरसंभव सहायता व संरक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
परिवार की स्थिति प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चों के माता-पिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.