Godda News: तिथि भोजन में बच्चों ने चखा पसंदीदा व्यंजन, अतिथियों ने साथ बैठकर किया भोजन
गोड्डा, अगस्त 9 -- Godda News: प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत तिथि भोजन कार्यक्रम के आयोजन संबंधी जारी निर्देश के आलोक में शनिवार को महागामा प्रखंड के मध्य विद्यालय नरैनी में तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांव के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनके साथ समय बिताया। तिथि भोजन के दौरान बच्चों को उनकी पसंद के विभिन्न व्यंजन परोसे गए। बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन का आनंद लिया। अतिथियों ने तिथि भोजन कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में अपनत्व की भावना बढ़ती है। साथ ही विद्यालय, अभिभावक और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.