गोड्डा, सितम्बर 4 -- Godda News: सुंदरमोड़ गांव में 'मेरा तसर मेरा अभिमान 2.0' के तहत तसर किसानों के लिए फील्ड प्रशिक्षण एवं डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय रेशम बोर्ड एवं अग्र परियोजना केंद्र पथरा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिक हरोगोपाल दता ने आसन-अर्जुन पेड़ों की देखभाल, कटाई-छंटाई, अड्डाबाड़ी की स्वच्छता तथा कीट-रोग नियंत्रण की जानकारी दी। इस दौरान किसानों को कटिंग प्लायर और कैंची वितरित की गई। मृदा जांच के लिए अड्डाबाड़ी से मिट्टी के नमूने भी संग्रह किए गए, जिससे पोषक तत्वों की स्थिति की वैज्ञानिक जांच की जा सके। किसानों को जैविक खाद, नीम आधारित उपाय और पेड़ों के पोषण की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित डीईएल की गुणवत्ता जांच और बैक्टीरिया-वायरस संक्रम...