Godda News: ढोढ़ा एमपीसीएस पैक्स अध्यक्ष पद पर सुनील यादव की जीत
गोड्डा, अक्टूबर 8 -- ढोढ़ा एमपीसीएस पैक्स चुनाव में सुनील यादव की जीत Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ा एमपीसीएस पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतगणना के बाद सुनील यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंभू कुमार शर्मा को 70 मतों से पराजित कर पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है।चुनाव में कुल 508 मत डाले गए,जिनमें 11 मत रद्द कर दिए गए।मतगणना में सुनील यादव को सर्वाधिक 206 मत प्राप्त हुए। वहीं दूसरे स्थान पर रहे शंभू कुमार शर्मा को 136,संजय यादव को 133 तथा पिंटू कुमार को 22 मत मिले। इस प्रकार सुनील यादव ने 70 मतों के अंतर से निर्णायक जीत हासिल की।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सहकारिता निर्वाचन पदाधिकारी पिंकी कुमारी ने वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.