Godda News: ढलाई के दूसरे दिन ही बेनीदास भुस्का में निर्माणाधीन स्वास्थ्य उप केंद्र धराशाई
गोड्डा, सितम्बर 9 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। विभागीय लापरवाही एवं ठेकेदार की मनमानी के कारण प्रखंड के बेनीदास भुस्का गांव में निर्माणाधीन स्वास्थ्य उप केंद्र की छत ढलाई के दूसरे दिन ही धराशाई हो गयी। जिसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। लोगों ने भवन निर्माण में प्राक्कलन की अनदेखी कर घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए सक्षम अधिकारी से जांच की मांग की है। ज्ञात हो कि बीते मंगलवार की रात में छत ढाला गया और बुधवार की सुबह इसका कुछ भाग धराशाई हो गया जो जिला परिषद (डीएमएफटी) मद से करीब 55 लाख रुपए की लागत से बनवाया जा रहा था।
ग्रामीणों की आशाएं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की अनुशंसा पर हो रहे इस निर्माण कार्य से ग्रामीणों में खुशी थी। लोगों को लगने लगा था कि अब उन्हें सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ गांव में ही मिलेगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.