Godda News: डॉ. आंबेडकर मेगा यूथ क्विज में 700 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
गोड्डा, अक्टूबर 26 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। भारतीय युवा कांग्रेस, गोड्डा लोकसभा की ओर से आयोजित डॉ. बीआर आंबेडकर क्विज प्रतियोगिता-2026 में 700 से अधिक बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों, भारतीय संविधान, सामाजिक न्याय और समानता के प्रति युवाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मेगा यूथ क्विज प्रतियोगिता में 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए तीन चरणों में मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें प्रारंभिक चरण, सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले शामिल थे। प्रतियोगिता के लिए कुल 4.05 लाख रुपये से अधिक मूल्य के पुरस्कार निर्धारित किए गए थे। आयोजन में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और संविधान तथा साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.