Godda News: डेढ दशक बाद भी हनवारा थाना को स्थायी भवन नहीं
गोड्डा, सितम्बर 8 -- Godda News: महागामा,एक प्रतिनिधि। जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही पुलिस वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रही है। महागामा प्रखंड का हनवारा थाना करीब डेढ़ दशक बाद भी अपने स्थायी भवन के लिए तरस रहा है। वर्तमान में सामुदायिक भवन के महज दो कमरों में थाना संचालित हो रहा है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के लिए काम करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
थाने की स्थिति हनवारा को पहले ओपी का दर्जा मिला और बाद में थाना बनाया गया, लेकिन थाना बनने के बाद भी भवन और अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं। सीमित जगह में कार्यालय, पुलिसकर्मियों के कामकाज और अन्य जरूरी गतिविधियां संचालित करनी पड़ रही हैं। सरकारी आवास की व्यवस्था नहीं होने से पुलिसकर्मियों को अलग से परेशानी उठानी पड़ती है।
बुनियादी सुविधाओं की कमी थाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.