Godda News: डीबीएल के पीछे जंगल में मिली राजमिस्त्री की लाश
गोड्डा, अक्टूबर 2 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। भटौंधा स्थित डीबीएल कंपनी के समीप जंगल में शुक्रवार को राजमिस्त्री रहीम अंसारी (50) का शव मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रहीम की मौत से पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वह राजमिस्त्री का काम कर पत्नी नूरजहां बीवी और बच्चों रेशमा खातून, नेहा खातून, मेहनसी खातून, मेमुन खातून एवं रकीब अंसारी का भरण पोषण करता था। तीन बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी थी। छोटी बेटी मेमुन की शादी होनी बाकी थी।
परिवार के सदस्य और संदिग्ध मृत्यु परिजनों के अनुसार, रहीम रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब नौ बजे काम के लिए घर से निकला था। इसके बाद शुक्रवार सुबह डीबीएल कंपनी के समीप जंगल में उसका शव मिलने की सूचना मिली। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाके में कोहराम मच गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.