Godda News: डीडीसी ने सड़क किनारे घायल युवक को अपनी गाड़ी से पहुंचाया सदर अस्पताल
गोड्डा, जुलाई 27 -- Godda News: गोड्डा में रविवार को प्रशासनिक अधिकारी की संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, जब गोड्डा के उप विकास आयुक्त विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े एक युवक को देखकर अपनी सरकारी गाड़ी रुकवाई और बिना देर किए उसे स्वयं सदर अस्पताल पहुंचाकर इलाज की व्यवस्था कराई। जानकारी के अनुसार यह घटना महगामा थाना क्षेत्र के दाढ़ीघाट के समीप की है। डीडीसी महगामा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद वापस गोड्डा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े एक युवक पर पड़ी। युवा दर्द से कराह रहा था और आसपास मौजूद लोग उसे देख तो रहे थे, लेकिन तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीडीसी ने तत्काल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.