Godda News: डीडीसी के निर्देश का दिखा असर, पथरगामा जिला परिषद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में हटने लगा अतिक्रमण
गोड्डा, जुलाई 23 -- Godda News: पथरगामा मुख्य चौक स्थित जिला परिषद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अतिक्रमण को लेकर गोड्डा के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के निर्देश का असर अब दिखाई देने लगा है। हाल ही में अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर डीडीसी ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों को सार्वजनिक मार्ग और परिसर से अविलंब अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया था। डीडीसी के निर्देश के बाद अधिकांश दुकानदारों ने अपने-अपने दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटा लिया है, जिससे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का मार्ग पहले की अपेक्षा अधिक खुला और व्यवस्थित नजर आने लगा है। इससे ग्राहकों और आम लोगों को भी आने-जाने में सुविधा हो रही है।हालांकि, अभी भी कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाया गया है। ऐसे दुकानदारों पर अब तक प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.