गोड्डा, अक्टूबर 27 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता,महागामा ऊर्जानगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के बगल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसके कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जमा कचरे के कारण क्षेत्र में गंदगी का माहौल बना हुआ है। वहीं, लोगों को बीमारी फैलने की आशंका भी सता रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल के बगल में गंदगी जमा रहने से आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में भी परेशानी होती है। खासकर स्कूली बच्चों और आसपास रहने वाले लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। कचरे का नियमित उठाव नहीं होने से समस्या और गंभीर होती जा रही है। लोगों का कहना है कि स्वच्छता को लेकर जागरूकता की बातें तो की जाती हैं, लेकिन स्कूल के आसपास जमा गंदगी की ओर संबंधित विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है।...