Godda News: डीएवी पब्लिक स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
गोड्डा, अगस्त 26 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल पथरगामा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री पुत्र सह राजद नेता रजनीश यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। स्कूल निदेशक संतोष कुमार महतो ने अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। वहीं, पथरगामा थाना प्रभारी कृष्णा साहा को भी डायरी एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रजनीश यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। थाना प्रभारी कृष्णा साहा ने भी बच्चों को मेडल पहनाकर उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर थाना प्रभारी कृष्णा साहा ने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.